UP : यूपी के हाथरस में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां मथुरा-बरेली राजमार्ग पर एक पिकअप और कंटेनर में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप मैजिक के परखच्चे उड़ गये। दोनों गाड़ियां पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सवारी मैजिक में 21 लोग बैठे हुये थे। इस हादसे में साढे़ तीन माह के दूधमुंहे समेत 7 लोगों की मौत हो गई। 7 को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। वहीं अन्य 6 को रेफर कर दिया गया है। मैजिक हाथरस से सिकंदराराऊ की तरह जा रही थी। वहींकंटेनर सिकंदराराऊ से हाथरस की ओर आ रहा था। सवारी गाड़ी में एक ही परिवार के 10 लोग भी सवार थे। ये एटा गांव के रहनेवाले हैं। मौके पर पुलिस सहित कई आलाधिकारी मौजूद थे। CM योगी ने हादसे पर दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों के लिए बतौर मुआवजा 2-2 लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार का देने का ऐलान किया है।
#WATCH एक पिकअप और कंटेनर में टक्कर होने से दुर्घटना में 7 लोगों की मृत्यु हुई है। 6 लोगों को रेफर किया गया है और 7 लोग ज़िला अस्पताल में भर्ती हैं: आशीष कुमार, ज़िलाधिकारी, हाथरस https://t.co/CE82hKvUCa pic.twitter.com/3jcApwXoqJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 10, 2024
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धराये लुटेरों ने खोले कई राज, क्या बोल गईं SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ इरफान अंसारी बोले, डे’ड बॉडी नहीं रोक सकते, लॉस सहना होगा…
इसे भी पढ़ें :‘केजरीवाल झुकेगा नहीं’ चर्चा में आया नया पोस्टर
इसे भी पढ़ें :न्योता पाकर दिग्गज तेंदुलकर यह पोस्ट कर गये…