Kohramlive : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी दुनिया में कई नाम आये और चले गये, लेकिन रानी चटर्जी का जादू बरकरार है! 2003 में ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ से धमाकेदार एंट्री करने वाली इस दमदार अदाकारा ने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। आज भी उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और 45 साल की उम्र में भी वे सुपरस्टार्स की तरह चमक रही हैं।
तगड़ी कमाई, दमदार रूतबा (Bhojpuri actress Rani Chatterjee)
रानी चटर्जी (Bhojpuri actress Rani Chatterjee) सिर्फ नाम ही नहीं, कमाई के मामले में भी टॉप पर हैं! मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनका नेट वर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है। एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपये चार्ज करने वाली रानी स्टेज शो के लिए भी 5 से 10 लाख तक की मोटी रकम वसूलती हैं। भोजपुरी के अलावा हिंदी वेब सीरीज में भी हाथ आजमा चुकी हैं, जिससे उनकी कमाई को और बल मिलता है।
लेडी सिंघम का जलवा बरकरार
21 साल के करियर में लीड रोल से लेकर आइटम सॉन्ग और कैमियो तक, रानी ने हर किरदार को बखूबी निभाया। यही वजह है कि फैंस उन्हें “लेडी सिंघम” कहकर बुलाते हैं। उनके अंदाज और एक्टिंग के आगे आज भी नई अभिनेत्रियां फीकी पड़ जाती हैं। रानी चटर्जी का जलवा सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी कायम है। वे न सिर्फ एक सफल अदाकारा हैं, बल्कि एक प्रेरणा भी हैं उन तमाम लड़कियों के लिए, जो अपने दम पर कुछ बड़ा करना चाहती हैं!
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला










