spot_img

स्टारडम की दहलीज़ पर आम्रपाली दुबे, कमाई गजब की… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रूपहले परदे पर चमकती वो मुस्कान, नजाकत से सजी अदायें और आंखों में बसा ख्वाबों का समंदर—ये आम्रपाली दुबे (Bhojpuri actress Amrapali Dubey) की कहानी है, जो गोरखपुर की गलियों से निकलकर सपनों के शहर मुंबई तक पहुंची। किसे पता था कि स्कूल के गलियारों में चंचलता से दौड़ती ये लड़की एक दिन करोड़ों दिलों की धड़कन बन जायेगी? कॉलेज के सांस्कृतिक मंच पर जब उन्होंने पहली बार अभिनय किया, तो मन के किसी कोने में यह ख्याल पनपा कि शायद यही उनका मुकद्दर है। और फिर शुरू हुआ संघर्षों और सपनों का सफर…

टेलीविज़न से भोजपुरी सिनेमा तक का सफर किसी परीकथा से कम नहीं था। जब आम्रपाली ने बड़े पर्दे पर कदम रखा, तो हर किरदार में उनकी मासूमियत और उनकी बेबाकी दोनों झलकने लगीं। निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी बनी तो जैसे स्क्रीन पर जादू बिखर गया। हर फिल्म सुपरहिट, हर गाना ट्रेंडिंग और हर अदा लोगों के दिलों में बस जाने वाली। आज आम्रपाली सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री की पहचान बन चुकी हैं। 30 करोड़ की नेटवर्थ और एक फिल्म के लिये लाखों की फीस, मगर इससे भी ज्यादा उनकी असली दौलत है—दर्शकों का प्यार और सम्मान।

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...