📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
Kohramlive : मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर मां बन गई हैं। शुक्रवार सुबह उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया। सुबह वे अपने शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ की शूटिंग के लिए जाने वाली थीं, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बेटे गोला के बाद अब भारती और पति हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बने हैं। डिलीवरी के वक्त हर्ष उनके साथ मौजूद रहे। फिलहाल कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।







