kohramlive desk : भारत पे (BharatPe) ने अपने यूजर्स के लिए लाभदायक योजा शुरू की है। कंपनी ने बेहद सुरक्षित समझे जाने वाले गोल्ड लोन (Gold Loan) सेग्मेंट में यह योजना शुरू की है। भारत पे ने ग्राहकों को 20 लाख रुपये तक का लोन ऑफर करने के लिए नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) के साथ साझेदारी की है। BharatPe की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया यह सुविधा दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR), बेंगलुरू (Bengaluru) और हैदराबाद (Hyderabad) में मर्चेंट ग्राहकों को पहले से ही मिल रही है। इस साल के अंत तक इसे देश के 20 बड़े शहरों तक और बढ़ाया जाएगा। इसके तहत 500 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन दिए जाने की उम्मीद है।
30 मिनट में मिलेगा लोन
भारत पे की तरफ से दिए जाने वाले गोल्ड लोन पर ब्याज भी बेहद कम है। यहां ग्राहकों को 0.39 प्रतिशत यानी 4.68 फीसदी सालाना पर पैसा मिलेगा। आपको बता दें सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य बैंकों की तरफ से 7 से 9 फीसदी सालाना पर ग्राहकों को गोल्ड लोन दिया जाता है। लोन के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल है। कंपनी का दावा है कि दस्तावेज पूरा करने के बाद 30 मिनट के अंदर लोन अकाउंट में डिसबर्स कर दिया जाएगा।
Read More : छोटे सी दुकान चलाने वाले युवक के खाते से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन, जानिये क्या है राज
Read More : हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, जानिये क्या कहा…
Read More : 10वीं पास के लिए डाक विभाग में निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
Read More : स्टेडियम में इंटरनेशनल खिलाड़ी को गोलियों से भूना
Read More : पुलिस ने जब्त की गाड़ी, तो खुद को लगाई आग, CCTV फुटेज वायरल
Read More : हे भगवान… 6 किलो सरसों लेकर आई महिला के साथ क्या हो गया…
Read More : फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों के साथ हो गया बड़ा हादसा, देखें…








