क्रूरता की हद पार, टीचर ने दा’ग दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट…

Date:

spot_img

UP : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक स्कूल की शिक्षिका पर पांच साल के मासूम छात्र के साथ अमानवीय व्यवहार करने का संगीन आरोप लगा है। बच्चे के घरवालों का इल्जाम है कि पैंट में पेशाब करने पर टीचर ने उसे गर्म चाकू से दाग दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के अकथा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। बच्चे के पिता अधिवक्ता केशरी जायसवाल ने शिक्षिका, प्रधानाचार्य और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी है।

शिकायत के अनुसार, नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे ने शनिवार को क्लास के दौरान बाथरूम जाने की अनुमति मांगी थी। इल्जाम है कि अनुमति नहीं मिलने पर उसने पैंट में ही पेशाब कर दिया। इससे नाराज शिक्षिका उसे दूसरे कमरे में ले गई, जहां गर्म चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को दागने और मारपीट करने का आरोप है। परिजनों का यह भी कहना है कि बच्चे को दोबारा ऐसा होने पर और गंभीर सजा देने की धमकी दी गई।

घर पहुंचने के बाद बच्चे ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पिता, वकील केशरी जायसवाल लालपुर-पांडेयपुर पहुंचे। घरवालों का इल्जाम यह भी है कि स्कूल प्रबंधन ने भी उन लोगों को धमकाया। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल कराकर मामले में जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन से भी पूछताछ की जायेगी। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक...

डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन...

पूर्व CM का बड़ा ऐलान, ‘नहीं लड़ेंगे चुनाव’…

Kohramlive : कर्नाटक के पूर्व CM और कांग्रेस के...

कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने ये किया पोस्ट… देखें

Ranchi : कारगिल विजय दिवस पर CM हेमंत ने...

मीराबाई चानू का गोल्डन कमाल, भारत के नाम पहला स्वर्ण…

New Delhi : भारत की स्टार वेटलिफ्टर और ओलंपिक...