Kohramlive : सुबह की सुनहरी धूप खिड़की से झांकती है, चाय की प्याली से उठती भाप जिंदगी की हलचल को जगाने लगती है। लेकिन तभी नजर जाती है किचन की सिंक पर, जहां बर्तनों का अंबार किसी पहाड़ से कम नहीं लगता। हाथ में स्पंज लेकर जैसे ही झूठे बर्त्तन की ओर जाती है, तभी दिल में एक ही ख्याल आता है—”काश, कोई और होता इस जंग के लिये!” यहीं आता है आपका सच्चा साथी, आपका ‘अबूझ प्रेमी’—डिशवॉशर (Best dishwasher)। जी हां, यह वही मशीन है जो आपकी रसोई के बोझ को हल्का कर सकती है, जिससे आपकी सुबह की चाय ज्यादा मीठी और शाम की कॉफी ज्यादा सुहानी लगने लगे। बर्तन धोने की झंझट से मुक्ति पाने का नाम ही डिशवॉशर है।
आपका खामोश हमराज (Best dishwasher)
जो न बोले, पर हर मुश्किल हल कर दे—वैसा ही है Toshiba 14 Place Settings डिशवॉशर। 15% की छूट के साथ 33,990 रुपये में यह आपका सच्चा हमसफर बन सकता है। अगर एक साथ इतना खर्च करना मुश्किल लगे, तो महीने के सिर्फ 1648 रुपये देकर इसे अपना बना सकते हैं। यह ना सिर्फ बर्तनों को चमका देगा, बल्कि हर तेल और मसाले के निशान को ऐसे मिटायेगा, जैसे कोई गुजरी हुई यादें हों।
जो बर्तनों का भार हल्का करें
कुछ रिश्ते भरोसेमंद होते हैं, जैसे Faber 12 Place Settings Dishwasher। फ्लिपकार्ट पर 27% की छूट के साथ 29,210 रुपये में यह आपकी रसोई में एक सच्चे साथी की तरह फिट हो जायेगा। इसकी 12 लीटर की कैपेसिटी और पोर्टेबल डिजाइन इसे और भी ख़ास बनाती है। यह ना सिर्फ गंदगी को दूर करता है, बल्कि बर्तनों को एक नई चमक भी देता है—बिलकुल वैसे ही जैसे किसी पुराने रिश्ते को नई परिभाषा मिल जाये!
क्यों न जिंदगी को आसान बना लिया जाये
रिश्तों की तरह, रसोई भी प्यार से चलती है। जब बर्तन धोने की जंग में आपके हाथों की कोमलता फीकी पड़ने लगे, जब सिंक में पड़े बर्तनों की कतार आपको बेचैन कर दे, तब समझ जाइये कि वक्त आ गया है एक ऐसे साथी को अपनाने का जो खामोशी से हर मुश्किल आसान कर दे। तो अब सोच क्या रहे हैं? डिशवॉशर को अपनाइये और अपनी ज़िंदगी को एक खूबसूरत आराम दीजिये।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला








