spot_img

छठ से पहले “मंईयां” को मिलेगी दोहरी खुशी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड सरकार ने एक बार फिर अपनी “मंईयां” यानी मातृ शक्ति को सम्मान देने की परंपरा निभाई है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की हजारों महिलाओं को इस महीने दोहरी खुशी मिलने वाली है। जिन लाभुक महिलाओं को पिछली 14वीं किस्त का भुगतान नहीं मिला था, सरकार ने उनके खातों में अब दोनों किस्तें एक साथ भेजने का ऐलान किया है, यानी कुल ₹5,000 सीधे बैंक खाते में जायेंगे। राज्य सरकार के अनुसार, रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, जमशेदपुर, लोहरदगा, गुमला, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा की महिलाओं के खातों में 15वीं किस्त की राशि भेजी जा चुकी है। इन जिलों में आवेदन और दस्तावेजों का सत्यापन पहले ही पूरा हो गया था, इसलिये भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किया गया। बाकी जिलों की महिलाओं के लिये भी राहत की खबर है, 20 से 25 अक्टूबर के बीच उनकी राशि भेज दी जायेगी। त्योहारों से पहले यह आर्थिक संबल मिलने पर घर-आंगन में उत्सव का रंग और गाढ़ा कर गया।

एक क्लिक में पता करें किस्त आई या नहीं

  • मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें।
  • होमपेज पर “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या या आधार संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” सेक्शन में जायें।
  • मोबाइल नंबर डालें, “OTP प्राप्त करें” पर क्लिक करें।
  • OTP दर्ज करते ही आपकी भुगतान स्थिति और आवेदन विवरण स्क्रीन पर दिख जायेगा।

इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

spot_img

Related articles:

तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…

Kohramlive : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना ने...

रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें

Ranchi : जबलपुर क्रूज हादसे के बाद जिला प्रशासन...

Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे

Kohramlive : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना...

साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…

Jamshedpur : जमशेदपुर में रहनेवाली केवल साढ़े चार महीने...

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल...