Ranchi : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का सत्यापन जारी है। सत्यापन में कई राशन कार्ड और आवेदन में मेल न खाने पर 2 लाख महिलाओं की राशि होल्ड कर दी गई है। उन्हें कागजात सुधारने का निर्देश दिया गया है।
राशन कार्ड से जुड़ी ये गलतियां रिजेक्ट कर सकती हैं आवेदन
- नाम का मिलान: राशन कार्ड और आधार कार्ड पर नाम समान होना चाहिए।
- केवाईसी पूरा करें: राशन कार्ड का केवाईसी अपडेटेड होना जरूरी है।
- राशन कार्ड नंबर सही भरें: ओवरराइटिंग से बचें।
- आधार लिंकिंग: आधार कार्ड राशन और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।












