spot_img
spot_img
spot_img

NTPC की वजह से महिलाओं के चेहरे पर झलकी खुशियां… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : 51 महिलाओं को तीन महीने की सिलाई-कढ़ाई की ट्रेनिंग देकर उन्हें हुनरमंद बना उनके हाथों में सिलाई मशीन और सर्टिफिकेट थमाया गया। महिलाओं के चेहरे में छाई खुशियां देख NTPC का मन गदगद हो गया। शायद यहीं वजह है कि NTPC चट्टी बरियातू परियोजना के प्रमुख अनिमेष जैन यह बोल गये कि मुझे जितनी खुशी यहां कोयला निकालने में होती है, ठीक वैसी खुशी इन महिलाओं के चेहरे पर झलके खुशियां को देख मिली है। NTPC चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के सहयोग से संस्कृति महिला समिति के बैनर तले प्रशिक्षित 51 महिलाओं को मान-सम्मान देने को लेकर आज चट्टी बरियातू पंचायत भवन में एक समारोह का आयोजन किया गया। परियोजना प्रमुख अनिमेष जैन (CJM) ने बताया कि NTPC परियोजना द्वारा संचालित सह प्रशिक्षण सभी महिलाएं को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करती है। रोजगार सृजन का यह एक विकल्प भी है। देश की प्रगति में NTPC की तरफ से यह बहुत उम्दा कोशिश है। अनिमेष जैन ने परियोजना क्षेत्र की महिलाओं के लिये पेंटिंग, सिंगिंग, खेल कूद के क्षेत्र में अथवा घरेलू चीजें अचार-पापड़ आदि बनाने के क्षेत्र में भी सहयोग करने की बात कही।

समारोह में मौजदू संस्कृति महिला समिति की अध्यक्षा रेखा जैन ने कहा कि स्वालंबन होने से महिलाएं अपने परिवार की ताकत बन सकती है। मौके पर NTPC में कार्यरत मोहम्मद वासिफ (AGM), नवीन कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, स्थानीय मुखिया झरीलाल महतो, अनिता देवी, उपमुखिया नेहा कुमारी एवं अनिल माली एवं सभी प्रशिक्षित महिलाएं सहित अन्य  मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : रांची के जिला स्कूल में भयानक आग… देखें

इसे भी पढ़ें : IMD ALERT : झारखंड के 6 जिलों में गरज, चमक के साथ भारी बारिश

इसे भी पढ़ें : थानेदार ने पति-पत्नी को किया सैल्यूट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें

इसे भी पढ़ें : अडानी को गोंदलपुरा कोयला खान मिलने पर सदन में गरजी अंबा… जानें

इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल पांच दिनों के रिमांड पर, उगल सकते हैं कई राज… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...