Kohramlive : धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है ऐसे में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए खास ख्याल रखने की जरूरत है। ठंड के मौसम में बेहतर ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत होती है इसके साथ ही इम्यूनिटी कमजोर ना हो इसका ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए डाइट में इन सुपर फूड्स को शामिल कर सकते हैं।
डाइट में शामिल करें ये Superfoods
अनार
अनार में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। ऐसे में आपको सर्दियों में अपने डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए।
प्याज
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट के गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को गर्म रखता है। ऐसे में अपने डाइट में आपको प्याज जरूर शामिल करना चाहिये।
ये भी पढ़े : World Kidney Day: किडनी को रखना है healthy, इन 9 चीजें से रहे दूर
दालचीनी
सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए दालचीनी का जरूर सेवन करना चाहिये क्योंकि यह मसाला शरीर को गर्म रखता है। आप इसे चाय, काढ़ा या खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लहसुन
आयुर्वेद में लहसुन को बेहद खास माना गया है और यह रक्त संचार को बेहतर बनाने के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है। ऐसे में सर्दियों में आप डाइट में लहसुन शामिल कर सकते हैं।
फैटी फिश
फैटी फिश में ओमेगा 3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाये रखने में मददगार है और इसके साथ ही साथ यह हार्ट के लिए भी काफी अच्छा होता है।
इसे भी पढ़ें :PM मोदी कल झारखंड में, यहां करेंगे रोड शो और बाकी दो जगह…
इसे भी पढ़ें :बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड का मोस्ट वांटेड पुलिस कस्टडी में…
इसे भी पढ़ें :बोकारो में PM मोदी बोले इन्हें मिले कड़ी से कड़ी सजा










