Hazaribagh(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड के लिये ये गर्व की बात है! भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में चौपारण के BDO नितेश भास्कर को उनके बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया। नितेश भास्कर को ये सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि और आधारभूत संरचना में शानदार कार्य और नवाचार के लिए मिला। खासकर उन्होंने, महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाया, डिजिटल शासन प्रणाली को बढ़ावा दिया और सामुदायिक सहभागिता का बेहतरीन मॉडल लागू किया। कभी पिछड़े प्रखंडों में गिना जाने वाला चौपारण, आज आकांक्षी प्रखंड के रूप में उभर रहा है। टीकाकरण, जल जीवन मिशन, बाल पोषण और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में यहां तेजी से सुधार हुआ है। सम्मान समारोह में हजारीबाग जिला प्रशासन, नीति आयोग के अधिकारी, सभी प्रखंडों के BDO मुखिया, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, मुखिया मंटू सिंह, पप्पू रजक, रेखा देवी, सुनीता देवी, ममता कुमारी, मंजु देवी, देवंती देवी, प्रतिनिधि मोहन साव और मौलाना हेलाल अख्तर आदि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने BDO भास्कर को बधाई दी और कहा, “उनके प्रयासों से चौपारण की तस्वीर बदल रही है।”
BDO को मिला सम्मान, लोगों ने क्या कहा… जानें
Date:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें
Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...
JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…
Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...
अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…
Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...
बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...
अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…
Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...







