बिहारः कोरोना का कहर लगातार जारी है। देश में मौत का आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच एक दुखद खबर बिहार के सिवान से आ रही है। सिवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड की बीडीओ मनीषा प्रसाद की कोरोना से मौत हो गई। कुछ दिन पहले मनीषा प्रसाद कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। उनका इलाज पटना में चल रहा था। जहांं उन्होंने अंतिम सांस ली। मनीषा प्रसाद के निधन से प्रशासनिक अमले में शोक की लहर दौड़ गई है। कई अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Read More : राजधानी रांची में एक डॉक्टर को भी निगल गया कोरोना
Read More : जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी भी हुए #CoronaPositive




