kohram live desk : बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली ने स्पष्ट कर दिया है कि आईपीएल के तय कार्यक्रम में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लॉकडाउन से कोई परेशानी नहीं होगी। वहां मैच का आयोजन करने के लिए राज्य सरकार से अनुमति ले ली गई है। सभी मुकाबले लॉकडाउन लगने के बाद भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही होंगे।
Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
खेले जानें हैं 10 मुकाबले
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 10 मुकाबले खेले जाने हैं। ये सभी मुकाबले 10 से 25 अप्रैल के बीच बायो बबल के अंदर खेले जाएंगे। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां पर बायो बबल में अभ्यास कर रही हैं।
Read More : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
टीकाकरण पर हो रहा विचार
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का कहना है कि भारतीय बोर्ड आईपीएल से जुड़े सभी खिलाड़ियों के टीकाकरण पर भी विचार कर रही है। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय के संपर्क में है। जल्द ही इस पर कोई फैसला ले लिया जाएगा। सभी खिलाड़ी आईपीएल शुरू होने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।














