RANCHI : राजधानी रांची के मारवाड़ी कॉलेज में बीबीए सेकंड और थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने सोमवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन होटल कृष्णा इन में किया। सेकेंड ईयर के स्टूडेंट के लिए इस पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें सभी स्टूडेंट ने जमकर मस्ती की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के प्राचार्य मनोज कुमार उपस्थित थे। विभाग के अन्य शिक्षकों ने भी इसमें शिरकत की।
कार्यक्रम में मिस्टर और मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैच 2020-23 के आयुष अग्रवाल को मिस्टर और साहिन सिद्दिकी को मिस फ्रेशर्स का खिताब दिया गया। मिस्टर वर्सेटाइल आर्यन और मिस वर्सेटाइल स्नेहा त्रिपाठी बनीं। बैच 2021-24 के तौसीफ अंसारी को मिस्टर और साक्षी शेखर को मिस फ्रेशर्स के रूप में चुना गया।

Read More : 2 मिनट वाली मैगी हुई महंगी, चाय की चुस्की के लिए भी चुकानी पड़ेगी ज्यादा कीमत
Read More : टेस्ट सीरीज जीत के साथ भारत ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, जानें…
Read More : इस सप्ताह 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें समय से काम, वरना…
Read More : तालाब में मिली एक शख्स डेड बॉडी, दो दिनों से था लापता
Read More : रामगढ़ में फिर हुआ भीषण हादसा, कंटेनर-बस की टक्कर के बाद








