Hazaribagh (Krishna Paswan, Chauparan) : बोलेरो गाड़ी की छत पर तहखाना बना शराब की तस्करी करने वाला मनोरंजन आखिरकार धरा ही गया। तहखाना से 15 पेटी शराब मिली। गिनने पर कुल 284 बोतल पाये गये। यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। नालंदा के रहोई गांव में रहनेवाले दारू तस्कर मनोरंजन की करतूत के बारे में चौपारण के थानेदार दीपक सिंह को गुप्त सूचना मिली थी। मिली सूचना पर थानेदार ने चोरदाहा चेकपोस्ट पर चेकिंग लगा दी। उस राह से जा रहे बोलेरो (बीआर 52-5523) को रोका गया। बोलेरो का एक-एक कोना झांक लिया गया, पर शराब की बोतल नहीं मिली। थानेदार दीपक सिंह को अपने सूत्र पर भी पक्का भरोसा था, तब पकड़े गये मनोरंजन से पुलिस ने अपने स्टाइल में पूछना शुरू किया। वह टूट गया। एक पेचकस से बोलेरो की छत खुल गई, अंदर बने तहखाना देख थानेदार का माथा घूम गया। शराब तस्करी का जुगाड़ देख खुद का माथा पीट लिया। तहखाना से मिले शराब जब्त कर लिये गये।
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्या
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो







