Kohramlive : आज देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रह सकते हैं। हालांकि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज के दिन कोई आधिकारिक अवकाश घोषित नहीं किया है, लेकिन बैंक यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है, जिसका असर कई शहरों में दिख सकता है।
कौन-कौन से बैंक प्रभावित
हड़ताल में देश के प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं, जिनमें SBI, PNB, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, इंडियन बैंक समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक शामिल हैं।
हड़ताल की वजह
बैंक यूनियनों की मुख्य मांग सप्ताह में 5 दिन काम और 2 दिन की छुट्टी है। फिलहाल बैंकों में 6 दिन कार्यदिवस हैं, जबकि रविवार के अलावा सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही अवकाश मिलता है।
राहत की बात
ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।ATM भी रोज की तरह काम करते रहेंगे। यानी ब्रांच से जुड़ा काम प्रभावित हो सकता है, लेकिन डिजिटल लेन-देन पर कोई असर नहीं पड़ेगा।






