spot_img
spot_img
spot_img

शुगर के मरीजों के लिए बड़ा लाभदायक है केले का छिलका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : केले को एक फल के रूप में अनेक लोग पसंद करते हैं। सामान्यतः इसके छिलके फेंक दिए जाते हैं। जानने लायक बात यह है कि केले के छिलके में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स तत्व डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान हैं। गौरतलब है कि इस कोरोनाकाल में शुगर के मरीज काफी डरे हुए हैं। इस बात को लेकर आशंकित हैं कि अगर संक्रमण हो गया तो डायबिटीज बढ़ा होने की वजह से जान पर बन सकती है। एक अपडेट शोध के मुताबिक केले के छिलके में पाया जाने वाला फ्लेवोनॉयड्स तत्व शुगर को काफी तेजी से कंट्रोल करता है।

केले के छिलके में मौजूद हैं ये महत्वपूर्ण तत्व

इसमें ट्रीप्टोफन (आवश्यक एमिनो एसिड), विटामिन-सी, बी6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फ्लेवोनॉयड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। केले के छिलके में फाइबर पाया जाता है, जो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

स्नैक के रूप में करें सेवन

केले के छिलके को सुपरफूड माना गया है। केले के छिलके को उबालकर स्नैक के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा बाजार में केले के छिलके का पाउडर भी मिलता है। इसे दूध या पानी में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। कई शोध में प्रमाणित हो चुका है कि सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है। फिर भी इस मामले में डाक्टर की सलाह ही भरोसेमंद है।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Kohramlive.Com इसकी पुष्टि नहीं करता है।  इनको केवल सुझाव के रूप में लें।  इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

इसे भी पढ़ें : रांची वीमेंस कॉलेज का होगा जीर्णोद्धार : CM

इसे भी पढ़ें : रांची के कुछ इलाकों में IMD अलर्ट, अगले 3 घंटे में होगी…

इसे भी पढ़ें : Weather Update: बारिश को लेकर कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जारी हुआ नया नियम

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द…देखें नोटिफिकेशन

इसे भी पढ़ें : बैंकों की छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...