30 जून तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगा प्रतिबंध, जानिए क्या है आदेश

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली:  नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कमर्शियल पैसेंजर उड़ानों पर प्रतिबंध को एक महीने के लिए यानी 30 जून, 2021 तक बढ़ा दिया है. हालांकि, यह प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गो संचालन और विशेष रूप से विमानन नियामक द्वारा अनुमोदित उड़ानों पर लागू नहीं होगा. इससे पहले तक ये प्रतिबंध 31 मई तक के लिए था.

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण यह प्रतिबंध पिछले साल मार्च 2020 में लागू किया गया था. पिछले साल कोरोना की स्थिति को देखते हुए सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया गया था. हालांकि भारत ने फिर भी कई देशों के साथ एयर बबल समझौता कर उड़ानों का

 

भारत ने ये समझौता भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों के साथ किया था. बता दें कि दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत, उनकी एयरलाइनों द्वारा उनके क्षेत्रों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित की जा सकता है.

गौरतलब है कि फिलहाल देश में कोरोना की दूसरी लहर जारी है. हालांकि, कोरोना के मामलों में गिरावटर दर्ज की जा रही हैं. रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार को देश में 44 दिनों बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं. रोजाना आने वाले कोरोना के आंकडे अब दो लाख से नीचे आ गए हैं. बीते 24 घंटे में 1.86 लाख केस दर्ज किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें :इंजन और चेचिस बदल बेच देता था बाइक, SSP को सूचना मिलते ही 5 धराये, 12 बाइक भी जब्‍त

इसे भी पढ़ें : कोरोना काल में मदद को आगे आये DPS Bokaro के 1992 बैच के स्‍टूडेंट्स, सीएम को दिये 1000 ऑक्सीमीटर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घरेलू उड़ानों को लेकर एअर इंडिया का बड़ा फैसला… जानें

New Delhi : अगर आप आने वाले दिनों में...

SIR पर आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, क्या कहा… जानें

New Delhi : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

हवा में लटके 300 पर्यटक, रेस्क्यू तेज… देखें वीडियो

Srinagar/Gulmarg : जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार...

PM मोदी के ‘दो नन्हें दोस्तों’ का खुल गया राज, छाया था बड़ा सस्पेंस…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी बच्चों...