Bihar : बिहार विधानसभा में मंगलवार को एक सियासी दृश्य सबकी निगाहें खींच ले गया। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बेऊर जेल से सीधे एंबुलेंस में विधानसभा पहुंचे और बिना कागज पढ़े ही शपथ ग्रहण कर ली। शपथ के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांव छूकर सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी। तबीयत खराब होने के कारण उनकी शपथ में देरी हुई थी। लंबे अरसे बाद सदन पहुंचे अनंत सिंह को देखते ही मीडिया ने घेर लिया। जेल से बाहर आने को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा—“जब जज चाहेंगे, तभी बाहर आयेंगे।” साथ ही बताया कि जमानत के लिए आवेदन कर दिया गया है और वे सिर्फ शपथ के लिए ही जेल से आये हैं।
#WATCH | Patna, Bihar: JD(U) MLA from Mokama, Anant Singh, took oath as MLA in the Bihar Vidhan Sabha assembly.
Before taking the oath, he touched Bihar CM Nitish Kumar’s feet and took his blessings.
(Source: Bihar Assembly) pic.twitter.com/zfglkhIBsY
— ANI (@ANI) February 3, 2026
यहां याद दिला दुलारचंद हत्याकांड पर अनंत सिंह ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि जांच जारी है, न्याय मिलेगा। तेजस्वी यादव को लेकर पूछे गये सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुये कहा कि अगली बार उन्हें दूसरी पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा। गौरतलब है कि अनंत सिंह ने मोकामा सीट से 28,206 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। जेल में रहने के कारण वे अब तक विधानसभा की कार्यवाही से दूर थे। जीत के बाद उनके पुराने बंगले में हुआ भव्य भोज और 50 हजार लोगों के खाने का इंतजाम पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है। अब जेल से सदन तक की यह एंट्री बिहार की सियासत में फिर हलचल पैदा कर गई है।














