spot_img
spot_img

बगोदर के बेटे, नाइजर की गिरफ्त में, राह ताक रही मां…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Giridih : एक मुल्क दूर है नाइजर, लेकिन उसके जंगलों में गूंज रही हैं गिरिडीह के बगोदर की माओं की सिसकियां, शनिवार को जब केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी दोंदलो पहुंचीं, तो उम्मीद को एक नई सांस मिल गई। पंचायत सचिवालय में अपहृत मजदूरों के परिजनों से मिलते हुये अन्नपूर्णा देवी ने कहा, “सरकार चुप नहीं बैठी है। विदेश मंत्रालय लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में है। हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं कि हमारे बच्चे सही-सलामत लौटें। ”परिजनों की आंखों में डर था, मगर मंत्री की बातों में भरोसे की लौ झिलमिलाई। मंत्री के साथ रहे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि “यह राजनीतिक मामला नहीं, यह हमारे गांव-घर के बेटों की जिंदगी का सवाल है। हम सब प्रयास कर रहे हैं और सरकार की हर शक्ति उनके पीछे है।” दोंदलो गांव के चंद्रिका प्रसाद महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, संजय महतो एवं उत्तम महतो (मुंडरो) के बारे में बीते दो महीने से कोई खबर नहीं आई है। घर में मांयें रो रही है। मंत्री ने अपील की, “प्रवासी मजदूर पलायन से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर करायें, ताकि जरूरत पड़ने पर सरकार आपकी तलाश कर सके।” मौके पर BDO निशा कुमारी, CO मुरारी नायक, थानेदार विनय कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रमुख आशा राज, जिला परिषद सदस्य रीता प्रसाद, मुखिया तुलसी महतो एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...

CM हेमंत सोरेन से मिले नये महाधिवक्ता…

Ranchi : झारखंड के नये महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) रोहितश्य...