Kohramlive : बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (1911–1996), वो नाम, जिसे दुनिया बाल्कन का नास्त्रेदमस कहती है। उनकी कही कई बातें आज तक सच साबित होती रही हैं, चाहे सोवियत संघ का विघटन हो, 9/11 का हमला हो या प्राकृतिक आपदायें। इसी वजह से 2025 को लेकर उनकी डरावनी भविष्यवाणियों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। वेंगा ने कहा था कि “2025 दुनिया के लिये कठिनाई का साल होगा, एक बड़ा आर्थिक पतन आयेगा।” आज कई देशों की डगमगाती अर्थव्यवस्था और बढ़ती मंदी उनकी बातों को सच साबित करती दिख रही है। उनका इशारा था, बारिश, बाढ़ और ज्वालामुखी धरती को रुलायेंगे। भारत में कश्मीर से केरल तक बादल फटने और बाढ़ की मार झेल रही जनता हो या म्यांमार का भूकंप, जिसने हजारों जिंदगियां लील लीं, लोगों को उनकी चेतावनी याद आ रही है। अमेरिका के पश्चिमी तट पर ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका ने और डर बढ़ा दिया है। सबसे भयावह भविष्यवाणी 2025 में तीसरे विश्वयुद्ध का आगाज। वेंगा ने कहा था कि यूरोप में संघर्ष शुरू होगा और धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। मौजूदा हालात देखते हुये, लोग इस भविष्यवाणी से सिहर उठे हैं। बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि रूस का नेतृत्व दुनिया की राजनीति में निर्णायक होगा। उनके अनुसार, व्लादिमीर पुतिन एक शक्तिशाली वैश्विक नेता के रूप में उभरेंगे।
इसे भी पढ़ें : GT रोड पर मौ’त के गड्ढे, दनुआ पुल बना हा’दसों का अड्डा










