Kohramlive : दुनिया के कोनों में हल्की-हल्की बेचैनी है और इसी बेचैनी के बीच एक नाम फिर सुर्खियों में लौट आया है, रहस्यमयी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा। उनकी साल 2026 को लेकर की गई भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर फिर से आग की तरह फैल रही है। बाबा वेंगा ने दावा किया था कि 2026 दुनिया के लिये संघर्ष और उथल-पुथल का समय हो सकता है। कहा गया कि पूर्वी इलाकों से शुरू होने वाला एक बड़ा युद्ध धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता है। यही वजह है कि मौजूदा वैश्विक तनावों के बीच यह भविष्यवाणी लोगों के मन में डर और जिज्ञासा दोनों जगा रही है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं। पहले से ही रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध ने वैश्विक माहौल को संवेदनशील बना रखा है। वहीं चीन और ताइवान विवाद भी दुनिया की धड़कनों को तेज कर देता है। इन हालातों को देखकर लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को वर्तमान राजनीति से जोड़कर देखने लगे हैं। दावों के मुताबिक, यह संभावित वैश्विक टकराव मार्च–अप्रैल 2026 के आसपास शुरू हो सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें बड़ी महाशक्तियां आमने-सामने आ सकती हैं और असर सबसे ज्यादा यूरोप पर पड़ सकता है। भविष्यवाणी के अनुसार, पश्चिमी देशों को भारी नुकसान और शक्ति संतुलन में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। बड़े पैमाने पर विनाश और वैश्विक नेतृत्व के समीकरण बदलने की आशंका जताई गई है। माना जाता है कि बाबा वेंगा ने अतीत में कई वैश्विक घटनाओं को लेकर भी पूर्वानुमान लगाये थे, जिनकी चर्चा आज भी होती है। इसी वजह से उनकी हर नई भविष्यवाणी लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती है।
बाबा वेंगा की डराती भविष्यवाणी फिर वायरल… जानें
Date:

झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा चुनाव का ऐलान… जानें कब
Ranchi : भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की...
रांची जेल कांड में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, DGP से रिपोर्ट तलब
Ranchi : रांची जेल में महिला कैदी के साथ...
कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान
Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...





