UP : हाथरस हादसे पर नारायण साकार हरि उर्फ सूरजपाल उर्फ भोले बाबा ने एक बार फिर से मीडिया के सामने आये। बाबा ने कहा कि 2 जुलाई की घटना से मैं दुखी और उदास हूं। होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है…उसे जाना है। मुझे जहरीले स्प्रे के बारे में बताया गया है। यह सच है कि इसमें निश्चित रूप से कोई साजिश है। हम लोगों को कानून और जांच टीम पर पूरा भरोसा है।
गौरतलब है कि बीते 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा उर्फ साकार हरि ने सत्संग किया था। इसमें करीब पौने तीन लाख लोग शामिल हुये। सत्संग के समापन के समय भगदड़ मच गई। इसमें 121 श्रद्धालुओं की जान चली गई। इस मामले की SIT जांच कर रही है। इस बीच बुधवार को अचानक बाबा अपने पैतृक गांव कासगंज के बहादुरनगर में बने आश्रम पहुंच गये। उनके वकील डॉ एपी सिंह ने यह जानकारी मीडिया को दी। आश्रम के बाहर सेवादारों का भी कड़ा पहरा रहा। इस आश्रम में बाबा करीब 12 वर्षो बाद पहुंचे हैं। आश्रम के बाहर उनके भक्तों का हुजूम मौजूद था।
#WATCH हाथरस भगदड़ हादसा | कासगंज, उत्तर प्रदेश: भोले बाबा के नाम से मशहूर सूरजपाल ने कहा, “…2 जुलाई की घटना से मैं बेहद दुखी हूं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है? जो आया है उसे एक न एक दिन जाना ही है। हमारे अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों ने हमें एक विशैले स्प्रे के… pic.twitter.com/bLVd8QzNd6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 17, 2024
इसे भी पढ़ें :IIMC में इनके लिये जॉब ऑफर, लाखों में सैलरी
इसे भी पढ़ें :शेयर बाजार आज बंद… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें :अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, आज का रेट… जानें
इसे भी पढ़ें :बिना फोन बजे रिंगटोन सुनाई देना अच्छा संकेत नहीं
इसे भी पढ़ें :झारखंड में मानसून पड़ रहा कमजोर, 22 तक रहेगा यह हाल… जानें
इसे भी पढ़ें :आज रांची में घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :निर्विरोध चुन लिये गये ये पदाधिकारी…
इसे भी पढ़ें :DSP ने बुलाई बैठक, शांतिपूर्ण जुलूस निकालने पर जोर
इसे भी पढ़ें :घर के अंदर सुरंग, पुलिस का माथा ठनका
इसे भी पढ़ें :ट्रिपल मर्ड’र से दहला गांव, मचा तहलका












