बाबा नगरी तैयार, अब चूक की कोई गुंजाइश नहीं…

Date:

spot_img

Deoghar : देवघर की गलियां अब “बोल बम” के जयघोष से गूंजने को तैयार हैं। बाबा बैद्यनाथ की नगरी में श्रावणी मेला 2026 की पूरी तैयारी शुरू हो चुकी है। लाखों कांवरियों के स्वागत के लिये जिला प्रशासन ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आज मेले में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई अहम बैठक में सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अंतिम रणनीति तय की गई। बैठक में SP प्रवीण पुष्कर ने साफ शब्दों में कहा कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ड्यूटी पर तैनात हर पुलिसकर्मी की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

ड्यूटी पहले, पूजा बाद में, SP का सख्त संदेश

SP ने मीडिया को बताया कि पिछले वर्षों में कुछ पुलिसकर्मियों के ड्यूटी स्थल छोड़कर व्यक्तिगत पूजा-अर्चना के लिये मंदिर में जाने की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि इस बार यदि कोई पुलिसकर्मी ऐसा करते हुये पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी। वहीं, इस अनुशासनहीनता का उल्लेख उसकी सर्विस बुक में भी दर्ज किया जायेगा। इस वर्ष बांग्ला सावन पहले शुरू होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ सामान्य से पहले बढ़ने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुये भीड़ नियंत्रण, रूट मैनेजमेंट और अन्य व्यवस्थाओं की व्यापक तैयारी की गई है, ताकि बाबा के दरबार पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन का कहना है कि सावन शुरू होने से पहले शेष बचे सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। मेले से जुड़ी जिम्मेदारियां संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई हैं और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी-अपनी भूमिका निभाने में जुटे हैं। खबर है कि कल यानी बुधवार को श्रावणी मेला 2026 का औपचारिक उद्घाटन होना है। इसे लेकर पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, हर मोर्चे पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बन सके।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने बताया विकास का नया अध्याय…

Ranchi : झारखंड में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार...

PM मोदी ने मांगी लोगों की सलामती की दुआ…

Kohramlive : ब्रह्मपुत्र की लहरों के बीच असम के...

धनबाद में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और बेटे पर इल्जाम…

Dhanbad : एक घर की चारदीवारी के भीतर हुई...

सरकार की नई गाइडलाइन, जींस-टीशर्ट पर रोक, ID कार्ड हुआ जरूरी…

Bihar : बिहार सचिवालय में अब अधिकारियों और कर्मचारियों...

सात फेरों के 20 दिन बाद लगा ली फां’सी, जानें क्यों…

UP : जिस घर में कुछ दिन पहले ही...