- PM मोदी ने सीएम योगी संग की अयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा
kohramlive desk : पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य नेताओं व वरीय अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोध्या विकास परियोजना की समीक्षा की। कहा कि राम की इस नगरी को आध्यात्मिक और वैश्विक पर्यटन केंद्र के साथ ही एक टिकाऊ स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करना है।
Read More : #CM के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)
अयोध्या सांस्कृतिक चेतना का शहर
प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना का शहर है। इसलिए वहां की परियोजनाओं में उत्कृष्ट परंपरा और सर्वाश्रेष्ठ विकासात्मक बदलाव का प्रदर्शन होना चाहिए। पीएम ने अयोध्या की पहचान का जश्न मनाने, नवीन तरीकों से इसकी सांस्कृतिक जीवंतता को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
Read More : खेत में मिली अधेड़ की लाश, सीने पर मिले जख्म के निशान
दोनों डिप्टी सीएम भी थे मौजूद
बैठक में उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि बैठक में अयोध्या के विकास से जुड़ी परियोजना के विभन्न पहलुओं पर उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से एक प्रस्तुती दी गई।
Read More : Garhwa : आदमखोर बना भालू, 2 सगे भाई समेत 3 को मार डाला












