UP : रामनगरी के इतिहास में गुरुवार की भोर उस दिन की तरह आई, जिसे तारीख नहीं, आस्था लिखती है। CM योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई। हर दिशाओं में वैदिक मंत्र गूंजे, मंदिर प्रांगण में संतों, आचार्यों, पंडितों का समवेत स्वर, हवन की महक, शंख की नाद और मंत्रोच्चार ने रच दिया एक दिव्य संसार अभिषेक के बाद राम दरबार की प्रतिमा से आवरण हटाया गया। रत्नजटित मुकुट, स्वर्णाभूषणों और चंदन की गंध में सजे राजा राम का दर्शन करते हुये CM योगी के नेत्रों में भीग गईं श्रद्धा की कोरें। CM योगी ने हाथ जोड़ राजा राम को प्रणाम किया, सिर झुका और श्रद्धा के साथ लौटे।”ये न कोई आम दिन था, न कोई आम पूजा, ये जन्मों की प्रतीक्षा का उत्सव था।” मौके पर 19 धर्माचार्य, अयोध्या के प्राचीन मठों के प्रतिनिधि, ट्रस्ट, विहिप और संघ के पदाधिकारी मौजूद थे। CM योगी ने इससे पहले हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन कर श्रीराम की पूजा-अर्चना की। इस बीच निर्माण समिति प्रमुख का दावा है कि “जल्द ही मंदिर निर्माण भी पूरा होगा।”
अयोध्या धानी रंगों से जगमगाई, रामलला अब अपने महल में…
Date:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...











