Kohramlive : मोटोरोला ने भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra लॉन्च कर दिया है। दमदार स्पेसिफिकेशन्स, प्रीमियम डिज़ाइन और टॉप-नॉच कैमरा सेटअप के साथ यह फोन फ्लिप फोन कैटेगरी में गेमचेंजर साबित हो सकता है। फीचर्स की बात करे तो फोन की अंदर वाली स्क्रीन 6.96 इंच की FlexView 1.5K pOLED LTPO दी गई है, वहीं बाहर 4 इंच की QuickView LTPO स्क्रीन है। रियर कैमरा 50MP (OIS) + 50MP अल्ट्रा-वाइड है। वहीं सेल्फ़ी कैमरा भी 50MP का है। फोन में 512GB UFS 4.0 का स्टोरेज दिया गया है। धांसू फीचर्स के अलावा बात करे कीमत की तो वो भी कंपनी ने बता दी है। 16GB + 512GB वेरिएंट वाला यह फोन 99 हजार 999 में मिलेगा। वहीं कुछ बैंक ऑफर के साथ इसे 89 हजार 999 में दे रहे है। 21 मई से लोग इसे Motorola.in, Amazon, Reliance Digital, ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद पाएंगे।
प्रोसेसर:
Snapdragon 8 Elite 3nm + Adreno 830 GPU
रैम/स्टोरेज:
16GB LPDDR5X + 512GB UFS 4.0
बैटरी:
4700mAh
68W फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग
कनेक्टिविटी:
5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C Audio
अन्य:
IP48 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस, Android 15 (3 OS + 4 साल सिक्योरिटी अपडेट्स)
कीमत और उपलब्धता
वेरिएंट: 16GB + 512GB
कीमत: ₹99,999
बैंक ऑफर के बाद कीमत: ₹89,999
सेल शुरू: 21 मई 2025
बिक्री प्लेटफॉर्म: Motorola.in, Amazon, Reliance Digital, ऑफलाइन स्टोर्स
कलर्स: PANTONE Scarab, Rio Red, Mountain Trail





