spot_img
spot_img

हर किसी के दुख-दर्द से वाकिफ, उनका दुख हरना मकसद : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : ”आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, गरीब और किसानों-मजदूरों के दुख-दर्द से वाकिफ हैं। उनका दुख मेरा दुख हैं, इस चलते गुजरे ढाई वर्षों में कई योजनाएं लेकर आये। वहीं कई नई योजनाएं आने वाली है। मां, बहन-बेटियों की भलाई की खातिर मंईया सम्मान योजना लाई गई। इस योजना के तहत इन्हें हर साल 12 हजार रुपये सम्मान राशि मिलेगी।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था गोड्डा के बोआरीजोर प्रखंड के राजाभीठा में विकास योजनाओं के उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह का। CM हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि राज्य की बच्चियों की पढ़ाई गरीबी के चलते नहीं छूटे, इसके लिये उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना के तहत 40 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। इस योजना से अब तक 9 लाख से ज्यादा बच्चियों को जोड़ा जा चुका है। वहीं, 50 वर्ष से अधिक की महिलाओं को भी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। सरकार हर कदम में उनके साथ हैं। इस मौके पर CM ने लगभग 187 करोड़ 15 लाख रुपये की 151 योजनाओं का तोहफा दिया। इसमें 58 करोड़ 62 लाख रुपये की 73 योजनाओं का उद्घाटन एवं 128 करोड़ 53 लाख रुपये की 78 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

हर चेहरे पर मुस्कान लाने का कर रहे काम

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार हर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। सरकार की अनेकों योजनाएं हैं, जिससे जुड़कर लोग स्वावलंबी बन रहे हैं। सरकार सर्वजन पेंशन योजना लागू कर सभी बुजुर्गों, एकल महिलाओं और दिव्यांगों को आर्थिक सुरक्षा कवच दे रही है। वहीं, किसानों के दो लाख रुपये तक का लोन माफ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत स्वरोजगार के इच्छुक नौजवानों को 25 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जा रही है, ताकि वे खुद के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें। बड़े पैमाने पर खाली पड़े पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। इसके साथ सभी श्रेणी के सरकारी कर्मियों के हित में कई अहम निर्णय लिए गये हैं। सरकारी कर्मियों को बुढ़ापे की लाठी के रूप में पुरानी पेंशन योजना दी गयी है। अनुबंध पर काम करने वालों कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार के साथ मानदेय में बढ़ोतरी की गई है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका जैसे अन्य कर्मियों को सम्मानजनक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। सरकार के निर्णयों से राज्य भर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

झारखंड को हमेशा हाशिये पर रखा गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने से पहले और अलग राज्य बनने के बाद भी हमेशा हाशिये पर रहा। नीति-निर्धारकों द्वारा इस राज्य और यहां की गरीब जनता की सुध नहीं ली गयी। यही वजह है कि विकास के मामले में झारखंड पिछड़ता रहा। लेकिन, हमारी सरकार गठन के बाद से राज्य को विकास की दहलीज पर ले जाने और यहां की जनता के उत्थान के लिए लगातार निर्णायक फैसले ले रही है। वह दिन दूर नहीं, जब झारखंड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में गिना जायेगा। समारोह में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी एवं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक प्रदीप यादव तथा विधायक कल्पना सोरेन समेत जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें

इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…

इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP

इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…

इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश

इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें

इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…

इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें

इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...