डेंगू व चिकुनगुनिया से बचें, एक रोज सुखा दिवस मनाने पर जोर…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : आने वाले मानसून को देखते हुये लोगों को डेंगू और चिकुनगुनिया जैसे रोग से बचाने के वास्ते लोगों को ट्रेनिंग दी गई। गढ़वा के सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने कहा कि डेंगू और चिकुनगुनिया के बारे में लोगों को जगाना बेहद जरूरी है। मानसून के वक्त मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से बुखार को भी हल्के में नहीं लेना चाहिये। समय पर इलाज जरूरी है।

जिला VBD पदाधिकारी डॉ पुष्पा सहगल ने कहा कि डेंगू और चिकुनगुनिया वायरल रोग है, जिसकी रोकथाम और उसपर नियंत्रण जरूरी है। प्लानिंग के तहत काम करना होगा, ताकि इन रोगों को फैलने से रोका जा सके। लोगों को सप्ताह में एक दिन पूरे साफ-सफाई पर गौर करना होगा। कहीं पानी को जमने नहीं दें। एक रोज सुखा दिवस मनाने पर जोर दिया। ट्रेनर अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा कि डेंगू और चिकुनगुनिया संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ एवं ठहरे हुये पानी में अंडे देती है। इससे बचने पर उन्होंने फोकस किया। डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने डिटेल से इस बीमारी से बचने के तरीके के बारे में टिप्स दे गये।

मौके पर भंडरिया के एमओआइसी डा.विजय किशोर रजक, डा. रत्नेश कुमार, डा. गौतम यादव, डा. अनूप मड़की, डा. गौरव विक्रम, डा. अमिता कुमारी, डा. गोरखनाथ पांडेय, डा. प्रीति सिंह तिवारी, डा. प्रवीण कुमार, डा. नितेश भारती, डा. रवि कुमार, डा. अभिनीत विश्वास, रंजीत कुमार आज़ाद, बिजय कुमार पाठक, पंकज विश्वकर्मा, सम्मी कुमारी, संजय मिश्रा, संतोष टोप्पो,अरुण कुमार ठाकुर, सचिदानंद पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :सपा के वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा, इस पार्टी में होंगे शामिल…

इसे भी पढ़ें :IMD अपडेट : झारखंड में एंट्री ले सकता है मानसून… जानें कब

इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा, ढह गई खदान, CM ने बुलाई मीटिंग…

इसे भी पढ़ें :राम रहीम बरी, HC ने CBI कोर्ट के फैसले को किया रद्द…

इसे भी पढ़ें :राजधानी से उड़ने वाली इस फ्लाइट में बम की खबर, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें :“मेरा कॉल जहां तक जाता है, मेरी गोली भी वहां तक जाती है”, कुख्यात मयंक सिंह का पोस्ट वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...