spot_img
spot_img

50 फीट गहरी खाई में गिरा ऑटो, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तेज रफ्तार ऑटो अनबैलेंस होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसमें पति पत्नी सहित चार लोगों की जान चली गई। वहीं, बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सभी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर सन्ना थाना क्षेत्र में हुआ है। इस मंजर को देख लोगों की रूह कांप उठी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करदना निवासी बुधनाथ राम (38) पुत्र बैजू राम अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोनक्यारी गांव गया था। वहां से सभी लोग बुधवार शाम को लौट रहे थे। अभी वे घाघरा रोड में छतौरी कापुकोना के पास पहुंचे थे कि ऑटो अनियंत्रित हो गया और 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलने पर सोनक्यारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि हादसे में बुधनाथ और उसकी पत्नी फूलमति (35) की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने ऑटो में सवार बाकी घायलों बृहस्पति बाई (45) पत्नी जगमोहन, उसके सात साल के बेटे दिलेशवर, सेवंती बाई (42) और निर्मल तिग्गा (47) को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान बृहस्पति बाई और सेवंती ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल निर्मल तिग्गा और दिलेश्वर राम को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने पति-पत्नी सहित अन्य लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 3 घंटों में सतही हवा के साथ ठनका गिरने की संभावना

इसे भी पढ़ें :फिर किया गया झारखंड बंद का ऐलान… देखें कब

इसे भी पढ़ें :चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली उम्दा कामयाबी, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :रांची समेत झारखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट

इसे भी पढ़ें :चाईबासा ADC हुए सख्त, अवैध खनन व परिवहन को ले क्या दिया निर्देश… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में हजारों पैरेंट्स के सपने अब लेने लगे आकार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :येलो अलर्ट पर यह राज्य, धान की रोपाई पर पड़ेगा असर!

इसे भी पढ़ें :आधार कार्ड में जल्द करवा ले ये काम, वरना देने पड़ जाएंगे पैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...