spot_img

ऑटो ड्राइवर की लगी 25 करोड़ की लॉटरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देने वाला जब भी देता देता छप्पर फाड़ के। ऐसा ही केरल के एक ऑटो ड्राइवर (Kerala Auto Driver Lottery) के साथ किस्मत ने सुखद संयोग बनाया है। गरीबी से परेशान होकर ड्राइवर ने मलेशिया जाकर शेफ का काम करने का विचार बना लिया था। उसने कर्ज के लिए आवेदन दिया। एक दिन पहले ही उसके कर्ज को मंजूरी मिली। जब लॉटरी जीतने वालों के नाम का ऐलान हुआ तो उसमें इस ऑटो ड्राइवर का भी नाम शामिल था।  यह जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं कि ऑटो ड्राइवर को लॉटरी में कोई छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि सीधे 25 करोड़ रुपये की जीत मिली।

केरल स्टेट लॉटरी डिपार्टमेंट (Kerala State Lottery Department) ने ओनम बंपर 2022 (Onam Bumper 2022) का रिजल्ट रविवार को दोपहर के 02 बजे जारी किया।  ओनम बंपर 2022 का पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये का था।  यह पुरस्कार मिला तिरुवंनतपुरम के श्रीवराहम के एक ऑटो ड्राइवर अनूप को।  अनूप फिलहाल ऑटोरिक्शा चलाकर आजीविका कमा रहे थे।  इससे पहले उन्होंने एक होटल में शेफ का काम किया था।

टैक्स काटकर मिलेंगे इतने करोड़ 

अनूप ने शनिवार की रात को भगवती एजेंसी से लॉटरी का टिकट खरीदा।  केरल लॉटरी के अनुसार, अनूप ने TJ750605 नंबर का लॉटरी टिकट लिया था। संयोग से जब ड्रॉ निकला तो यही टिकट सबसे बड़े पुरस्कार यानी 25 करोड़ रुपये वाला था।  इस तरह अनूप एक झटके में करोड़पति बन गए। अनूप को यह पूरी रकम नहीं मिलने वाली है।  चूंकि भारत में लॉटरी से हुई कमाई पर भारी-भरकम टैक्स देना पड़ता है, अनूप को भी टैक्स काटने के बाद बाकी की रकम मिलेगी।  उन्हें टैक्स काटकर 15 करोड़ 75 लाख रुपये मिलने वाले हैं।

मलेशिया जाने वाले थे अनूप

एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अनूप लॉटरी में बंपर ईनाम जीतकर काफी खुश हैं।  लॉटरी में किस्मत खुलने से पहले अनूप मलेशिया जाकर एक होटल में शेफ बनने की योजना पर काम कर रहे थे।  उन्होंने इसके लिए बैंक से संपर्क किया था और उनका लोन मंजूर भी हो चुका था। अब अनूप को न तो लोन की जरूरत पड़ने वाली है और न ही मलेशिया जाकर होटल में नौकरी करने की।

इतने लोगों की खुली किस्मत

केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर एवं वत्तियूरकावू के विधायक वीके प्रशांत की उपस्थिति में रविवार दोपहर को लॉटरी का लकी ड्रॉ निकाला।  इस बार के ओनम बंपर में पहला पुरस्कार केरल लॉटरी के इतिहास में सबसे बड़ा था।  इस बार के ओनम बंपर में पहला पुरस्कार 25 करोड़ रुपये का था।  इसी तरह दूसरे पुरस्कार के लिए 05 करोड़ रुपये और तीसरे पुरस्कार के रूप में 10 लोगों को 01-01 करोड़ रुपये दिए जाने का ऐलान किया गया था।

केरल सरकार को होती है खूब कमाई

केरल सरकार के लिए लॉटरी इनकम के सबसे अहम स्रोतों में से एक है।  इस बार ओनम बंपर के 67 लाख टिकट प्रिंट किए गए थे।  एक टिकट की कीमत 500 रुपये थी और लगभग सारे टिकट बिक गए थे।  ऑटो ड्राइवर अनूप को टिकट बेचने वाले एजेंट तंकाराज को भी पहले पुरस्कार का कमिशन मिलने वाला है।  ओनम के जश्न की शुरुआत 30 अगस्त को हुई थी। ओनम पौराणिक राजा महाबलि की याद में मनाया जाने वाला त्योहार है।  इसे केरल में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : कॉल पर इनके मम्मी-पापा केवल रोते हैं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : केवल 12 हजार रुपये की खातिर कर डाला यह… देखें

इसे भी पढ़ें : 60 कॉलेज गर्ल्स का नहाने का वीडियो वायरल, लड़कियां बोलीं- “We want justice”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

spot_img

Related articles:

62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

MP : मध्यप्रदेश सरकार ने 62 IPS अधिकारियों के...

फिर एन’काउंटर…

Bihar : बिहार के सीवान में पुलिस ने बड़ी...

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...