Kohramlive : ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान और तूफानी सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली पिछले शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान पिंडली में खिंचाव का शिकार हो गईं। अब वो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी मुकाबले में नहीं खेल पायेंगी। यह वही एलिसा हैं, जिनकी एक झलक पर पूरा मैदान झूम उठता था, अब वही मैदान उनके बिना खाली-खाली सा लग रहा है। 23 अक्टूबर को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की भिड़ंत होगी। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं, लेकिन इस मैच का जोश अब हीली की गैरमौजूदगी से फीका पड़ गया है। हीली की जगह अब उपकप्तान ताहलिया मैकग्राथ कप्तानी की ज़िम्मेदारी निभायेंगी, वहीं, बेथ मूनी विकेटकीपर के रूप में टीम में उतरेंगी। जॉर्जिया वोल के अंतिम एकादश में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आशंका है कि अगर चोट गहरी साबित हुई, तो हीली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी बाहर हो सकती हैं। ऑस्ट्रेलियाई फैंस के लिये यह खबर किसी ठंडी हवा में अचानक आई सर्द लहर जैसी है। हीली ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैचों में 294 रन बनाये, जिसमें दो शानदार शतक शामिल हैं। भारत के खिलाफ 107 गेंदों में 142 रनों की तूफानी पारी खेलकर उन्होंने कप्तान के रूप में अपना पहला वनडे शतक जड़ा था। फिर बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 113 रन जिससे उन्होंने लगातार दूसरा शतक ठोका।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान का दिल तोड़ने वाला झटका
Date:

राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...













