Godda : गोड्डा के महगामा के केंचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में सोमवार को दिनदहाड़े चार हथियारबंद अपराधियों ने लूट की कोशिश की। बैंक के अंदर घुसते ही अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक चार अपराधी सीधे बैंक के भीतर दाखिल हुये। घुसते ही की फायरिंग की, सुरक्षाकर्मी से बंदूक छीनने की कोशिश और फिर गार्ड पर गोली चला दी। गंभीर हालत में गार्ड को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
मैनेजर की सूझबूझ से बची लूट
गोली की आवाज सुनते ही बैंक मैनेजर ने तुरंत अलर्ट बेल बजाई और लॉकर सिस्टम लॉक कर दिया। यही फैसला अपराधियों की योजना पर भारी पड़ गया। लॉकर तक पहुंचने में नाकाम रहे बदमाश फायरिंग करते हुये मौके से फरार हो गये। सूचना मिलते ही महगामा थाना इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा कि “जल्द ही अपराधी गिरफ्त में होंगे।”






