Kohramlive : नये साल का पहला दिन हर किसी के लिये खास होता है। लोगों का मानना है कि नये साल का पहला दिन यदि खुशी-खुशी बीते तो पूरा साल अच्छा बीतता है। कुछ लोग परिवार के साथ बाहर घूमने जाते हैं तो कुछ लोग मंदिरों में पूजा पाठ करते हैं। वहीं, ज्योतिष शास्त्र की मानें तो नये साल के पहले दिन राशि के अनुसार खास रंग के कपड़े पहनना ज्यादा शुभ होता है। शुभ रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सुख-शांति आती है, वहीं मां लक्ष्मी की रहमत बरसते रहती है। यह जानकारी ज्योतिष शाष्त्र के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार है। आइए जानते हैं कि नये साल के पहले रोज किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए…
- मेष राशि वालों के लिये लाल रंग का कपड़ा पहनना बेहद शुभ माना गया है, मेष राशि वाले जातक ध्यान रखें कि इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
- वृष राशि के लोग नये साल के पहले दिन सफेद, गुलाबी और क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं। सफेद रंग ज्यादा शुभ माना जाता है। ये रंग पहनने से पॉजिटिव थॉट बढ़ेगा।
- मिथुन राशि लोगों के लिये हरा रंग शुभ माना जाता है। हरा रंग धारण करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
- कर्क राशि के जातक नये साल के पहले दिन पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं, इससे सोई तकदीर जाग सकती है। लटके काम बनने शुरू हो जाती है।
- सिंह राशि के लोगों को पीले, सुनहरे या सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती रहेगी।
- नये साल के पहले दिन कन्या राशि वाले हरे रंग, हल्के नीले या हल्के गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ये तीनों ही रंग कन्या राशि वालों के लिए शुभ माने जाते हैं।
- तुला राशि वालों के लिए नीले रंग का कपड़ा पहनना शुभ माना गया है। ऐसा करने से कामयाबी मिलती रहेगी।
- वृश्चिक राशि के लोग इस रोज लाल या महरून रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ये दोनों ही रंग शुभ माने गये हैं। किस्मत बदल सकती है।
- नये साल पहले दिन धनु राशि वाले नारंगी, पीले या लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं। ये तीनों रंग बेहद शुभ माने गये हैं। खुशियां कदम चुमते रहेगी।
- मकर राशि वाले लोग नये साल के पहले दिन नीले रंग के कपड़े पहनें। इस रंग के वस्त्र पहनने से आपकी कामयाबी की राह में आ रही सारे कांटे दूर हो जाती हैं।
- कुंभ राशि के जातकों को नीले या बैंगनी रंग कपड़े पहनना शुभ माना गया है। सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
- मीन राशि के लोगों को पीले रंग के कपड़ा पहनना बेहद शुभ माना गया है। यह रंग शुभ फल देने वाला माना गया है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड के छोरों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड… जानें
इसे भी पढ़ें : नये साल पर नया ऑफर, पूरा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झूठ बोल रिम्स में एडमिट हुआ मोस्ट वांटेड, धरा गया… जानें
इसे भी पढ़ें : देश की पहली अमृत भारत ट्रेन शुरू, झटका तक नहीं लगेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : भजनलाल शर्मा सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो










