नंबर एक थाने का खिताब मिला अस्का को… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अस्का पुलिस थाने को नंबर एक का खिताब मिला। अस्का के थानेदार प्रशांत कुमार साहू को नंबर एक पुलिस थाना के रूप में पुरस्कार देकर नवाजा गया। उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह पुरस्कार दिया। पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र और प्रतिष्ठित मेडल दिया गया। अस्का थाना ओड़िसा के गंजम जिले में है। यह पुरस्कार थानों को रैंकिंग के आधार पर दिया जाता है, जैसे अपराध ग्राफ, अनुसंधान, मामलों का निपटारा और बुनियादी ढांचे तथा सार्वजनिक सेवा के लिये दिया जाता है। साल 2022 के पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में अस्का थाने को नंबर एक पुलिस थाना का खिताब मिला।

उक्त पुरस्कार राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर, नई दिल्ली में शुक्रवार को शुरू हुए DGSP/ IGSP सम्मेलन 2022 के दौरान दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अस्का पुलिस थाने के नंबर एक का पुरस्कार मिलने के बाद सम्मेलन में भाग ले रहे DGP एसके बंसल ने कहा कि यह ओड़िसा पुलिस के लिये बहुत गर्व और सम्मान का पल है। देभ भर में पुलिस थानों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है। रैंक का निर्णय 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध ग्राफ, अनुसंधान और मामलों के निपटारे, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर होता है।

अधिकारियों के अनुसार, कुल बिंदुओं में से लगभग 20 फीसदी नागरिकों से पुलिस स्टेशनों के बारे में सुझाव भी लिये जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि रैंकिंग का मुख्य उद्देश्य पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार करना और पुलिस थानों को अनुकूल बनाना है।

इसे भी पढ़ें : 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहर कौन कौन से हैं…देखें यहां

इसे भी पढ़ें : SBI ने बदला नियम, खाते से खुद कट जा रहे पैसे, जानिए कारण

इसे भी पढ़ें : सस्ता हो सकता है सरसों तेल…देखें

इसे भी पढ़ें : SBI ने महंगा किया कर्ज, होम-ऑटो लोन के लिए देनी होगी अधिक EMI

इसे भी पढ़ें : रेलवे करा रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन, रहना-खाना मिलेगा फ्री, जानिए डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : IDBI बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका…देखें क्या

spot_img

Related articles:

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...