spot_img
spot_img
spot_img

Asia Cup : करो या मरो वाले मैच में पाकिस्तान ने किये पांच बदलाव, किन्हें मिला मौका… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : करो या मरो वाले मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम में पांच बदलाव किये हैं। ज्यादातर खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हुये हैं, लेकिन फखर जमान को खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर किया गया है। एशिया कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ सुपर चार मुकाबले के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच वर्चुअल सेमीफाइनल होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल में भारत के साथ खेलेगी। पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों के एशिया कप 2023 सुपर 4 चरण में दो मुकाबलों के बाद 2-2 अंक हैं, इसलिए, गुरुवार को दोनों टीमों के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला होगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खुलासा किया कि नसीम शाह को बांग्लादेश के खिलाफ कंधे की चोट लगी थी, जो भारत के खिलाफ मैच में और बढ़ गई। इसके बाद उन्हें एशिया कप से बाहर कर दिया गया है। हारिस रऊफ भी प्लेइंग इलेवन से बाहर हैं। चोटिल नसीम शाह और हारिस रऊफ की जगह मोहम्मद वसीम जूनियर और जमान खान को मौका दिया गया है। वहीं, फहीम अशरफ को टीम से बाहर कर दिया गया है, उनकी जगह सऊद शकील को मौका मिला है। स्पिन ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की टीम में वापसी हुई है, जबकि सलामी बल्लेबाज फखर जमान की जगह मोहम्मद हारिस को मौका दिया गया है।

पाकिस्तान की टीम

मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, शाहीन अफरीदी, बाबर आजम, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, सउद शकील, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, जमान खान, मोहम्मद वसीम जूनियर।

इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना को मिला पहला C-295 विमान, जानें…

इसे भी पढ़ें : मंत्री मिथिलेश ठाकुर कोर्ट में हाजिर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : घूस लेते धराये रेलवे अधिकारी करोड़पति निकले…

इसे भी पढ़ें : गणेश चतु्र्थी के दिन से नये संसद भवन में कार्यवाही की शुरूआत…

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...