Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार पेट्रोल पंप के पास स्थित एक शराब दुकान में बुधवार सुबह चोरी की वारदात सामने आई है। चोर सुबह करीब 5 बजे दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा और घुसते ही CCTV कैमरे का तार काट दिया। दुकान के मालिक आनंद कुमार ने बताया कि रात 11 बजे दुकान बंद कर सभी कर्मचारी घर चले गये थे। सुबह खबर मिली कि दुकान का शटर खुला हुआ है। मौके पर पहुंचने पर देखा कि ताला टूटा हुआ था और कैमरे का तार कटा हुआ था। हालांकि दुकान में लगा डीवीआर सुरक्षित मिल गया, जिसकी जांच करने पर एक युवक चेहरा ढंके हुये दुकान में घुसते दिखाई दिया। उसके हाथ में पेंचकश और प्लास भी था। चोर करीब 54 हजार रुपये की शराब की बोतलें और 62 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय आसपास मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग भी निकलते हैं, फिर भी चोर आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग निकला। मामले में नामकुम थाना में FIR दर्ज कर ली गई है और पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।
घुसते ही काटा CCTV का तार, उड़ा ले गया मोटा माल… देखें फुटेज #ranchi #namkum #jharkhand pic.twitter.com/QPbsf4qdKT
— KohramLive (@KohramLive) March 11, 2026
इसे भी पढ़ें : बड़ा सरेंडर, करोड़ों का कैश-सोना और घातक हथियार मिले…








