Bokaro : साइको किलर की क्रूर हरकतें वायरल होते ही पुलिस ने ताबड़तोड़ फौरी कार्रवाई कर चाकूबाज अजय रविदास को खोज निकाला। लगातार तीन महिलाओं पर चाकू से हमला कर रातों-रात मोस्ट वांटेड बने अजय को राजा को बेड़ा मोहल्ले से दबोच लिया गया। अजय को खोज निकालने के लिये पुलिस की अलग-अलग 15 स्पेशल टीम बनाई गई थी। वह बोकारो से भागने के फिराक में था, पर सोशल मीडिया में छा जाने के कारण वह राजा बेड़ा मोहल्ले में जाकर छुप गया था। कुछ लोगों की सूचना पर उसे धर-दबोचा गया। अजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। हत्या और चाकूबाजी में इस्तेमाल छुरा भी बरामद कर ली गई है। इस बात का खुलासा आज बेरमो के SDPO सतीश चंद्र झा ने मीडिया के सामने किया।
SDPO सतीश चंद्र झा ने खुलासा किया कि अजय रविदास ने अपने इकबालिया बयान में यह कबूल किया है कि उसने सबसे पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। उसे अपनी पत्नी पर शक था। वहीं उसने एक ट्रैक्टर खरीदी थी। उसे शक था कि उसकी चाची गुड़िया देवी और परिवार वालों के चलते उसके ट्रैक्टर को फाइनेंसर ने जब्त कर लिया है। वहीं घर के नजदीक रहनेवाली शोभा पांडेय पर यह शक हो गया था कि उसने उसकी पत्नी को उसके खिलाफ भड़काया है। इस वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और चाची गुड़िया देवी और पड़ोसी शोभा को चाकू से मारकर उन्हें लहुलूहान कर दिया। अजय अपनी पत्नी के साथ मुंबई में रहता था। कुछ दिन पहले ही मुंबई से बोकारो में आया। उसकी पत्नी अपने बाप की इकलौती बेटी है। जिस कारण पैसे और जमीन की भी मालकिन उसकी पत्नी ही थी। दोनों पति-पत्नी में पैसे को लेकर कलह हो रही थी। अक्सर कहासुनी होते रहती थी। उसने पुलिस के सामने यह राज उगला कि वह अपने दोनों बच्चों को अपने स्वांग स्थित घर में पहुंचा दिया था। इसके बाद प्लानिंग के तहत पत्नी को चंद्रपुरा पहुंचाया, जहां उसने 4 और 5 जुलाई की रात उसकी हत्या कर दी। फिर वहां से निकलकर स्वांग पहुंच गया। वहां उसने 5 जुलाई की सुबह गुड़िया देवी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद 7 जुलाई की सुबह उसने शोभा पांडे पर हमला कर दिया। साइको किलर के पकड़े जाने की फैली खबर के बाद डरे-सहमें लोगों खासकर महिलाओं को सुकून मिला।
इसे भी पढ़ें :इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें :अब वंदे भारत में 25 परसेंट तक मिल सकती है छूट…
इसे भी पढ़ें :एशियाई खेलों में दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित और पांड्या नहीं खेलेंगे… जानें क्यों















