बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

Date:

spot_img

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से बुधवार को बड़ी खबर सामने आई। कृष्णानगर अदालत ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। मामला कथित भड़काऊ भाषण और महिलाओं के अपमान से जुड़ा है। अदालत ने यह कदम तब उठाया, जब बार-बार समन जारी होने के बावजूद मोइत्रा कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अब अदालत ने 28 अगस्त को गिरफ्तारी वारंट की तामील की रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई कृष्णानगर कोर्ट के तीसरे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने हुई। अदालत के मुताबिक, मोइत्रा को कई बार समन भेजे गये, लेकिन वह पेश नहीं हुईं।अदालत ने उन्हें अगले दिन यानी बुधवार को पेश होने का निर्देश दिया था। बुधवार को जब वह कोर्ट में मौजूद नहीं मिलीं तो अदालत ने सख्त रुख अपनाया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि लगातार आदेशों का पालन नहीं किया जाना आरोपी के कोर्ट के आदेशों के प्रति ढीले रवैये को दर्शाता है। इसी आधार पर अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। मोइत्रा की ओर से अदालत में पेश वकील ने आशंका जताई कि यदि सांसद कोर्ट में आती हैं तो अदालत परिसर के बाहर उनका उत्पीड़न किया जा सकता है। वहीं, आदेश में अदालत ने यह भी दर्ज किया कि सांसद की ओर से वकील ने कहा कि वह किसी भी समय कोर्ट में पेश नहीं होंगी। अदालत ने इस रुख को गंभीरता से लिया।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: