spot_img

Arrest : बुजुर्ग विधवा की हत्या मामले में चार गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : Arrest : बुजुर्ग विधवा की हत्या मामले में चार गिरफ्तार किए गए। गढ़वा जिले के सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच मोबाइल पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने के क्रम में चोट लगने से बुजुर्ग महिला सुनरकली कुंवर की मौत हो गई थी। इसमें चार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 13 अक्टूबर को सदर थाना में एसडीपीओ बाहमन टूटी ने यह जानकारी दी।

पोते को बचाने गई थी दादी

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले नौ अक्टूबर को लखना गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच झगड़ा हो रही थी। उसी दौरान वृद्ध महिला सुनरकली देवी अपने पोते निरंजन कुमार चंद्रवंशी को बचाने गई। बचाने के दौरान ही सुनरकली को चोट लग गई। चोट लगने से उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद मृतका के पोता ने स्थानीय थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामले में एसपी श्रीकांत एस राव खोटरे के निर्देश पर टीम गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। वहां से पुलिस ने नामजद अभियुक्त गोल्डेन खान, मुस्तफा खान, आशिक खान और गफ्फार खान को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : Damodar नदी में डूबने से दो की मौत, पूजा करने आए…

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों समुदाय के युवकों के बीच का विवाद मोबाइल से गाना सुनने को लेकर आठ अक्टूबर से ही चल रहा था। उसी दौरान एक समुदाय के युवकों ने दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंक दिया। उसके बाद दोनों समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई। उसी झड़प के दौरान पहुंची सुनरकली को चोट लगने से उसकी मौत हो गई।

जांच में सांप्रदायिक दृष्टिकोण सामने नहीं आया है

एसडीपीओ ने बताया कि अब तक की जांच में साम्प्रदायिक दृष्टिकोण सामने नहीं आया है। आगे पुलिस अनुसंधान कर रही है। जल्द ही शेष अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार रवि, सुमंत कुमार राय, अभिमन्यु कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Surrender : नक्सली बोयदा पाहन ने 3 साथियों के साथ किया…

इसे भी पढ़ें :

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: