आंदोलनकारी छात्रों के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Date:

spot_img

Patna : सिवान छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। बांकीपुर उपचुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंदोलनकारी छात्रों को बड़ा संदेश देते हुये ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो आंदोलन के दौरान गिरफ्तार, घायल या FIR झेलने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन दी जायेगी।मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह जेपी आंदोलन में शामिल लोगों को आज भी पेंशन मिलती है, उसी तर्ज पर छात्र आंदोलन के प्रतिभागियों के लिये भी पेंशन की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध के दौरान घायल हुये, जेल गये या जिन पर केस दर्ज हुये, वे सभी ‘योद्धा’ हैं।

सरकार पर बोला हमला

तेजस्वी ने कहा कि निष्पक्ष परीक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और रोजगार की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों के साथ उनकी पार्टी हर कदम पर खड़ी रहेगी। उन्होंने सिवान गोलीकांड को लेकर फिर न्यायिक जांच की मांग दोहराई और सरकार पर पुलिसिया दमन का आरोप लगाया।

694 हिरासत में, 339 छात्रों को छोड़ा गया

उधर, पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट के मुताबिक 25 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान 694 लोगों को हिरासत में लिया गया था। सत्यापन के बाद 339 नाबालिगों और छात्रों को छोड़ दिया गया, जबकि हिंसा में शामिल पाये गये 355 लोगों को अदालत में पेश किया गया। इधर सरकार ने प्रदर्शनकारियों को राहत देते हुये घोषणा की है कि 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक प्रदर्शन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जायेगी। इस फैसले से छात्रों और युवाओं को बड़ी राहत मिली है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना लिखित परीक्षा भर्ती, 56,100 रुपये महीना शुरुआती सैलरी…

Kohramlive : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर...

15 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ IPS...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

चारधाम यात्रा बंद, हाई अलर्ट… देखें तस्वीरें

Kohramlive : उत्तराखंड में मानसून ने फिर रौद्र रूप...

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...