चारधाम यात्रा बंद, हाई अलर्ट… देखें तस्वीरें

Date:

spot_img

Kohramlive : उत्तराखंड में मानसून ने फिर रौद्र रूप दिखाया है। बीते 24 घंटे में मालदेवता में 233 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जौलीग्रांट और उखीमठ समेत कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। हालात को देखते हुये चारधाम यात्रा दो दिन के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। लगातार बारिश के चलते केदारनाथ, बदरीनाथ और यमुनोत्री मार्ग कई जगह भूस्खलन और मलबा आने से बंद हो गये हैं। नदियां-नाले उफान पर हैं। प्रशासन राहत और सड़क खोलने के काम में जुटा है। एहतियात के तौर पर चार जिलों में स्कूल भी बंद कर दिये गये हैं।

Uttarakhand Rainfall Recorded in Maldevta 233 mm Highways Blocked Flood Threat Char Dham Yatra update

16 करोड़ का नया पुल पहली बारिश में धंसा

देहरादून के नंदा की चौकी के पास करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बना नया पुल पहली ही मानसूनी बारिश नहीं झेल सका। पुल की एप्रोच रोड धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया और यातायात पूरी तरह बंद करना पड़ा। इस घटना ने निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। यमुनोत्री पैदल मार्ग का करीब 30 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आवाजाही ठप हो गई। वहीं पाली गाड़ के पास हाईवे पर बोल्डर गिरने से दो कांवड़ यात्री घायल हो गये। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

Uttarakhand Rainfall Recorded in Maldevta 233 mm Highways Blocked Flood Threat Char Dham Yatra update

Uttarakhand Rainfall Recorded in Maldevta 233 mm Highways Blocked Flood Threat Char Dham Yatra update

सड़कों पर मलबा, जलभराव और पेड़ गिरने से बढ़ी मुश्किलें

देहरादून, सहस्रधारा, मालदेवता और सौड़ा सरोली समेत कई इलाकों में सड़कें मलबे और जलभराव से प्रभावित हैं। सहस्रधारा में पुस्ता टूट गया, कई जगह पेड़ गिरने की घटनायें हुईं और दो मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुये। चमोली में 21 ग्रामीण सड़कें बाधित हैं, जबकि बदरीनाथ हाईवे भी मलबा आने से बंद है।

Uttarakhand Rainfall Recorded in Maldevta 233 mm Highways Blocked Flood Threat Char Dham Yatra update

मौसम विभाग का अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे नहीं जाने की अपील की है। मौसम सामान्य होने के बाद ही चारधाम यात्रा दोबारा शुरू की जायेगी।

Uttarakhand Rainfall Recorded in Maldevta 233 mm Highways Blocked Flood Threat Char Dham Yatra update

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिना लिखित परीक्षा भर्ती, 56,100 रुपये महीना शुरुआती सैलरी…

Kohramlive : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने साइंटिस्ट/इंजीनियर...

15 IPS अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 वरिष्ठ IPS...

आंदोलनकारी छात्रों के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Patna : सिवान छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई को...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...