जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Date:

spot_img

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ऐलान कर दिया है। इस घोषणा के बाद राजधानी रांची में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। विधानसभा घेराव के दौरान हुये टकराव को देखते हुये इस बार सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त की जा रही है। खबर है कि जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक पूरे कॉरिडोर को सुरक्षा घेरे में लिया जायेगा। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू की जायेगी। करीब 2,000 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की तैयारी चल रही है। संवेदनशील स्थानों पर DSP स्तर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सबसे बड़ी चुनौती— ट्रैफिक और भीड़

मुख्यमंत्री आवास शहर के बीचों-बीच होने की वजह से हजारों छात्रों के मार्च का सीधा असर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। कई मार्गों पर डायवर्जन और बैरिकेडिंग की संभावना है, जिससे वैकल्पिक रास्तों पर भी दबाव बढ़ सकता है। खुफिया एजेंसियां अलग-अलग जिलों से रांची आने वाले छात्रों की संख्या, संभावित रूट और आंदोलन की रणनीति पर नजर रख रही हैं। इसी इनपुट के आधार पर अंतिम सुरक्षा प्लान तैयार किया जायेगा। इधर प्रशासन की कोशिश है कि छात्रों से संवाद के जरिये आंदोलन का समाधान निकाला जाये, ताकि कानून-व्यवस्था और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: