spot_img
spot_img
spot_img

पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था सेना का जवान, पटना में ATS ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PATNA : बिहार की राजधानी पटना के खगौल क्षेत्र में भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह एक पाकिस्तानी महिला के संपर्क में था। उससे लगातार देश की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर कर रहा था। इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और मिलेट्री इंटेलिजेंस को इनपुट मिली थी। इसके बाद बिहार ATS की टीम ने उसे दबोच लिया।गिरफ्तार जवान नालंदा जिले के अस्थावां गांव निवासी गणेश कुमार है। सेना में वह मेडिकल कोर का जवान है। वर्तमान में इसकी पोस्टिंग महाराष्ट्र के पुणे में थी।

महिला ने खुद को बताया था नेवी का स्टाफ

गिरफ्तार जवान गणेश से खगौल थाना में लंबी पूछताछ की गई है। उसने पाकिस्तानी महिला रिया (बदला हुआ नाम) के साथ इंफॉर्मेशन शेयर करने की बात स्वीकार की है। पाकिस्तानी महिला ने पहचान बदलकर दो साल पहले इससे दोस्ती की थी। उस वक्त गणेश की पोस्टिंग राजस्थान के जोधपुर में थी। गणेश का दावा है कि पाकिस्तानी महिला ने खुद को नेवी के मेडिकल टीम का स्टाफ बताया था।

फोन पर दोनों की अक्सर होती थी बातचीत

जवान ने बताया कि उन दोनों की फोन पर अक्सर बातचीत होती थी। सेना से जुड़ी बहुत सी जानकारी उसने उसे बताई थी। जिसमें सेना के हॉस्पिटल किस तरह से काम करते हैं, उसकी कितनी यूनिट है। इसके बारे में गणेश ने पाकिस्तानी महिला को पूरी जानकारी दी थी। अब जांच एजेंसियां गणेश के मोबाइल फोन को खंगाल रही है। सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिये की गई बातचीत और चैटिंग की डिटेल्स की पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा

इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश

इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए

इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…

इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन 

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

भरत तिवारी एन’काउंटर पर CM बोले, ‘जो गलत होगा, उस पर…’

Bihar : भोजपुर के बिलौटी गांव में हुये चर्चित...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...