spot_img
spot_img
spot_img

इस्राइल-ईरान टकराव में मा’रे गये सेना प्रमुख, बंद हुये दूतावास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया के दो चिर-शत्रु इस्राइल और ईरान अब खुली जंग की दहलीज पर हैं। इस्राइल ने ईरान के सैन्य व परमाणु ठिकानों पर भीषण हमला बोला, इससे पूरी दुनिया सिहर उठी। 200 इस्राइली लड़ाकू विमानों ने ईरान के 100 ठिकानों को धुएं में उड़ाया। नतांज के परमाणु संवर्धन केंद्र से काला धुआं उठा। ड्रोन और मिसाइलों के जरिये रडार और सुरक्षा ठिकाने निशाना बनाये गये। इस खुफिया ऑपरेशन में इस्राइली एजेंसी मोसाद की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। इस हमले में ईरान के सेना प्रमुख जनरल मोहम्मद बाघेरी, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स प्रमुख हुसैन सलामी, मिसाइल कार्यक्रम प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह एवं 17 अन्य सैन्य कमांडर मारे गये। 6 परमाणु वैज्ञानिक जिनकी मौत ईरान के न्यूक्लियर ड्रीम पर बड़ा झटका है। इस्राइल ने दुनिया भर के इस्राइली दूतावास बंद कर दिये हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सभी कांसुलर सेवाएं स्थगित कर दी गई है। यहूदियों और इस्राइली नागरिकों को निर्देश दिया गया है कि “सार्वजनिक स्थानों पर न दिखाएं कोई भी यहूदी या इस्राइली प्रतीक, सतर्क रहें, और किसी भी खतरे की स्थिति में लोकल सुरक्षा एजेंसियों से तुरंत संपर्क करें।” वहीं, ईरान ने कड़ी सजा की चेतावनी दी है। कई अरब देशों ने इस्राइल के हमले की निंदा की है। दुनिया भर के नेताओं ने दोनों पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...