Latehar : JJMP के एरिया कमांडर सूरज लोहरा को लातेहार पुलिस ने धर लिया है। उसके साथ उसके खासमखास अनिल लोहरा और कामेश्वर सिंह भी पकड़े गये। लातेहार के SP अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और जोनल कमांडर लवलेश गंझू अपने दस्ते के साथ सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव में पनाह ले रखा है। इस सूचना पर DSP संतोष कुमार मिश्रा की देखरेख में एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने कोने गांव में धावा बोला। पुलिस को देखते ही वहां जुटे उग्रवादी भागने लगे, जिसमें से तीन को दौड़ा कर धर लिया गया। गिरफ्तार कामेश्वर सिंह पारा शिक्षक भी है। मौके पर से एक देशी पिस्तौल और कई जिंदा गोलियां मिली है। एक बोलेरो और दो बाइक भी जब्त किये गये। इस बात का खुलासा लातेहार SP अंजनी अंजन ने मीडिया के सामने किया।
इसे भी पढ़ें : नई दुल्हनिया के साथ अरबाज की पहली फोटो आई सामने… देखें
इसे भी पढ़ें : जयंती पर याद किये गये अटल बिहारी वाजपेयी
इसे भी पढ़ें : मीडिया और नेटवर्क ड्राइव पर सबसे ज्यादा साइबर हमले, हर मिनट 761 अटैक…
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : सिम कार्ड फ्रॉड करने पर 3 साल की जेल, सोशल मीडिया कंपनियां खुश… जानें क्यों








