Kohramlive desk : पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) के जज ने शुक्रवार को एक सीनियर आईएएस अधिकारी को उनके ‘अनुचित’ ड्रेसिंग कोड के लिए जमकर फटकार लगाई है। जज ने आईएएस अधिकारी को फटकार लगाते हुए पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि वह मूवी थिएटर में आए हैं। वहीं, हाई कोर्ट के जज की फटकार पर आईएएस अधिकारी आनंद किशोर सफाई देते नजर आए कि वह अदालतों में पालन किए जाने वाले किसी भी ड्रेस कोड से अनजान हैं। अब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह मामला जज पीबी बजंथरी की अदालत का है। पूरे वाकए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद किशोर बिहार सरकार में आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव हैं। उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफी करीबी माना जाता है। ये मामला जज पीबी बजंथरी की अदालत का है।
जज पीबी बजंथरी ने IAS अधिकारी को अनुचित ड्रेस में देख उनसे पूछा कि क्या उन्होंने मसूरी में सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्थान में भाग नहीं लिया था? अधिकारी जज के सवाल का जवाब तराशते नज़र आए, ज्यादातर समय बस वहीं खड़े होकर जज की बात सुन रहे थे। लेकिन इस बीच जज बजंथरी ने पूछा, “क्या आपको लगता है कि यह एक सिनेमा हॉल है?” “आप नहीं जानते कि आपको किस ड्रेस कोर्ट में अदालत में पेश होना है?” “कम से कम कोट, और कॉलर तो खुला नहीं होना चाहिए,”
इस दौरान आईएएस अधिकारी अपने आसपास मौजूद वकील को देखते नज़र आए. आपको बता दें कि आईएएस आनंद किशोर को बिहार सीएम का बेहद करीबी माना जाता है। अब इस घटना का वीडियो इंटरनेट की दुनिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी इस घटना के वीडियो को लोगों ने जमकर शेयर किया है। वायरल वीडियो क्लिप में, जज को दो मिनट से अधिक समय तक अधिकारी को फटकारते हुए देखा जा सकता है क्योंकि वह एक सफेद शर्ट में अपने कॉलर बटन खुले और बिना ब्लेज़र के सुनवाई के लिए पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में कल सुबह तक इंटरनेट सेवा बंद
इसे भी पढ़ें : यात्रीगण कृपया ध्यान दें, Indian Railways ने लंबे सफर के लिए शुरू की यह सुविधा… देखें
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में बवाल… देखें वीडियो















