Ranchi : झारखंड में 16 मई से 27 मई 2021 तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह और सख्त हो जायेगा। इस दौरान एक जिला से दूसरे जिला और अपने शहर में भी आवागमन के लिए ई-पास की जरूरत होगी। बेवजह घूमने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मीडियाकर्मियों को भी ई-पास की जरूरत होगी। ई-पास एक बार बनवाने के बाद 27 मई तक वैलिड रहेगा। मगर आम लोगों के लिए ई-पास की वैलिडिटी सुबह 6 बजे से तीन बजे तक ही रहेगी। रांची जिला प्रशासन ने यह आदेश जारी किया है। जिन्हें भी किसी जरूरी काम से निकलना है, वे लोग ई-पास बनवाकर ही निकलें। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना जरूरत घरों से न निकलें।
अन्य लोग ई-पास बनाने के लिए सबसे पहले epassjharkhand.nic.in पर Log in करें
- सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराना होगा
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पासवर्ड जेनरेट करना होगा
- ध्यान रहे पासवर्ड में एक कैपिटल लेटर, एक स्माल लेटर, एक न्यूमेरिक नंबर (0–9) और एक स्पेशल कैरेक्टर रखना जरूरी होगा
- पासवर्ड कंफर्म होने के बाद झारखंड सरकार का डैशबोर्ड आएगा
- यहां फोन नंबर, पासवर्ड डालने के बाद पसर्नल जानकारी देने का ऑप्शन ओपन हो जाएगा
- पसर्नल इनफार्मेशन और डॉक्यूमेंट जमा करने के ऑप्शन में आपको पूरी जानकारी देनी होगी
- डॉक्यूमेंट के लिए वोटर आइडी कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस का ऑप्शन है
- आप जो भी डॉक्यूमेंट सब्मिट करते हैं, उसका आइडी नंबर और एक फोटो (250 KB, JPG फॉर्मेट) में होना चाहिए
- पर्सनल इनफार्मेशन देने के बाद ई-पास का ऑप्शन आएगा
- 7 और 15 दिनों के लिए निर्गत होगा पास
चार तरह के होंगे ई-पास
- झारखंड से बाहर जाने के लिए
- झारखंड के अंदर एक जिला से दूसरे जिला जाने के लिए
- जिला के अंदर मूवमेंट के लिए
- राज्य के बाहर से झारखंड आने के लिए


इसे भी पढ़ें : झारखंड ने खोया एक और पत्रकार, पंखुरी सिंह का निधन
इसे भी पढ़ें : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)












