spot_img
spot_img
spot_img

मौ’त की घाटी में फिर हा’दसा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के जीटी रोड पर स्थित कुख्यात दनुआ घाटी, जिसे अब लोग दानव घाटी कहने लगे हैं, मंगलवार को एक बार फिर दो दर्दनाक सड़क हादसों की गवाह बनी। इन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पहली घटना में, रजरप्पा मंदिर से पूजा कर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर (HR55AQ 9026) ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बिहार 32 साल के मृत्युंजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजबलभ मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। दूसरी घटना में, रिफाइन लदा एक और कंटेनर (NL01AC 1119) हल्दिया (पश्चिम बंगाल) से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) जा रहा था, जो तेज रफ्तार के कारण घाटी में अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत है कि कंटेनर चालक को केवल हल्की चोटें आईं। खबर पाकर चौपारण के थानेदार अनुपम प्रकाश मौके पर पहुंचे। घायलों को NHAI की एंबुलेंस से चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...